नीमच में खड़ी फसल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जमीन पर किए अवैध अतिक्रमण को हटाया

इस संबंध में अतिक्रमणकर्ता को नोटिस भी दिया गया था और उसके बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों की सहमति और मौजूदगी में कार्रवाई की गई है।
neemuch news

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है जहाँ की मनासा सीमा में थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरथुन गांव में राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम ने लाखों रुपए की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

बता दें कि जिले के मनासा तहसील के मोया क्षेत्र में नाले की शासकीय जमीन पर गांव के ही दबंगों द्वारा करीब एक बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर फसल की जा रही थी। जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन अतिक्रमणकर्ता के ही निकट सम्बन्धी ने की थी। इस पर शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर, अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलकर भूमि को मुक्त कराया है।

प्रशासन का चला बुलडोजर

गौरतलब है कि देवी सिंह के द्वारा शासकीय जमीन पर विगत कई सालों से अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी। वहीं वर्तमान में भी गेंहू की फसल खेत में की जा रही थी। जिसे शुक्रवार को बुलडोजर से नष्ट किया गया। इस संबंध में अतिक्रमणकर्ता को नोटिस भी दिया गया था और उसके बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों की सहमति और मौजूदगी में कार्रवाई की गई है।

स्थानीय अमला रहा शामिल

इसके साथ शिकायतकर्ता की भी इसी खसरा नंबर पर किए गए करीब आधा बीघा अतिक्रमण को भी हटाया गया। अवैध अतिक्रमण को हटाने की इस कार्रवाई के दौरान ग्राम पटवारी, पंचायत सचिव सहित स्थानीय अमला शामिल रहा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042462285″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews