
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आज सुबह प्रशासनिक कार्रवाई की गई। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, आज सुबह 5 बजे सिंगोली के ग्राम कवाई में बालकृष्ण धाकड़ के खेत पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही, जिससे किसी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न ना हो।
[dgv_vimeo_video id=”793595206″]
चलवाया जेसीबी मशीन
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान 4 जेसीबी मशीन से खेत पर पत्थर की दीवाल को गिराया गया। इसके साथ ही खेत में खड़ी चने की फसल को भी हकवा दिया गया है। कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एस.एस कनेश, जावद एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीओपी रामतिलक मालवीय, तहसीलदार राजेशसोनी, नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, राजस्व गिरदावर सुरेश निर्वाण, पटवारी सुरेंद्र सिंह, मनासा टीआई आर सी दांगी, सिंगोली टीआई कै.सी चौहान, रतनगढ़ टीआई शिव यादव सहित नीमच जिले के विभिन्न थानों का बल और राजस्व अमला मौजूद रहा।
[dgv_vimeo_video id=”793595151″]
पुलिस जवान रहे तैनात
बता दें इससे कुछ दिन पहले भी अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को बालकृष्ण धाकड़ के परिजन और अन्य किसानों ने रोका था। जिससे विवाद की स्थिति पैदा हुई थी और अमले को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा था। इसलिए इस बार विवाद की स्थिति से निपटने के लिए जिलेभर के 8o से अधिक पुलिस जवान और टीआई तैनात थे।
[dgv_vimeo_video id=”793595018″]
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

