Neemuch News: मंडी बैरियर पर 4 महीने बाद एक बार फिर शुरू हुई अवैध वसूली, जानें ये है पूरा मामला

Neemuch News: मंडी बैरियर पर 4 महीने बाद एक बार फिर शुरू हुई अवैध वसूली, जानें ये है पूरा मामला

Neemuch News : मध्यप्रदेश- राजस्थान की सीमा पर प्रदेश के नयागांव मंडी बैरियर एक बार फिर अवैध वसूली का शुरू हो गया है। जिसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त हुआ है। बता दें कि यह कार्य वहां के दबंगों द्वारा किया जा रहा है। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बीते चार महीने पहले यहां इस कार्य पर रोक लगा दी थी लेकिन अब एक बार फिर इसे शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा लगवाया गया था रोक

बता दें कि 8 नवंबर 2022 को नयागांव मंडी बैरियर का स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें ट्रक चालकों से ₹200 प्रति गाड़ी मंडी बैरियर के नाम से लिए जा रहे थे। उसके बाद प्रशासन द्वारा इसे पूरी तरह से बंद करवा दिया गया था लेकिन पिछले एक- दो रातों से अवैध वसूली का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। पिकअप वाहन के ड्राइवर सुरेश सिंह रावत ने बताया कि कल रात वह लहसुन लेकर जा रहा था तभी उन्हें रोका गया और कहा गया कि यहां बैरियर बंद हो गया है तो पैसा देना पड़ेगा। जिसके बाद मजबूरी में उसे ₹200 देने पड़े।

कलेक्टर ने कही ये बातें…

राजनीतिक संरक्षण में यह बैरियर फिर से वसूली का केंद्र बनता जा रहा है। यह वसूली रुक- रुक के की जा रही है कुछ समय के लिए वसूली के लिए आदमी आते हैं और वापस थोड़ी देर बाद चले जाते हैं। वहीं, कलेक्टर का कहना है कि, इस प्रकार का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इसके बावजूद भी, अगर कोई अवैध वसूली करता है तो उसके खिलाफ अपना आवेदन स्थानीय पुलिस स्टेशन पर दे सकते हैं।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews