“खेलो इण्डिया खेलो बैडमिंटन” स्पर्धा के लिए नीमच के अंगद मुछाल का हुआ चयन, चेन्नई में होगा मुकाबला

“खेलो इण्डिया खेलो बैडमिंटन” स्पर्धा के लिए नीमच के अंगद मुछाल का हुआ चयन, चेन्नई में होगा मुकाबला

Neemuch News : राज्य एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धाओं में अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले शहर के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अंगद मुछाल का चयन हुआ है। बता दें कि 27 जनवरी से चेन्नई में “खेलो इण्डिया खेलो बैडमिंटन” का मुकाबला होने वाला है। जिसमें अंगद ने चयनित होकर शहर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बता दें कि राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने वाले अंगद शहर के पहले खिलाड़ी हैं।

सचिव ने हर्ष किया वयक्त

अत्यंत हर्ष है कि अंगद ने साल 2023 में राष्ट्रीय रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धाओं और खासकर “35 वी राष्ट्रीय जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप हैदराबाद” में अंडर-17 बालक युगल वर्ग में क्वार्टर फाइनल खेलकर अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया। करंट राष्ट्रीय वरीयता क्रम सूची में 5वें स्थान प्राप्त करने वाले अंगद ने म.प्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धाओ में भी अंडर 17 बालक युगल वर्ग में राज्य विजेता का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की- दीपक श्रीवास्तव, सचिव, एनडीबीए

25 जनवरी को चेन्नई करेंगे प्रस्थान

बता दें कि अंगद इस खेल में भाग लेने के लिए 25 जनवरी को चेन्नई के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके लिए शहर के सभी वरिष्ठ बैडमिंटन खेल प्रेमियों ने अंगद की राष्ट्रीय उपलब्धि पर उन्हें स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए अग्रिम शुभकामना दी है। वहीं, उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews