पुलिस के हत्थे चढ़ा दो हजार रूपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश

पुलिस के हत्थे चढ़ा दो हजार रूपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश

नीमच। श्याम जाटव| पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस. एस. कनेश के दिशा निर्देशन में वारंटियों की धर पकड़ को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत मनासा एसडीओपी संजीव मुले के मार्गदर्शन में रामपुरा थाना प्रभारी शिव यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो हजार रूपये के ईनामी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकडऩे में सफलता हासिल की।

उल्लेखनीय है कि दिनेश पिता प्रभुलाल मीणा 30 साल निवासी ग्राम अमरपुरा, हाल मुकाम रामगंज मंडी राजस्थान जो कि तीन अलग-अलग स्थाई वारंटों में फरार चल रहा था। वहीं जिला पुलिस कप्तान द्वारा उक्त वारंटी पर दो हजार रूपयों का ईनाम भी घोषित कर रखा था। जिसे आज एक सूचना पर गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पकड़ाया बदमाश एक शातिर किस्म का चोर होकर इस पर कुल 12 अपराध दर्ज है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews