Neemuch News: बघाना पुलिस ने IPL मैच में सट्टा लगा रहे 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार, सामान जब्त

पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 28 मोबाइल, 7 एटीएम, 8 चेकबुक व एक कार सहित 5 करोड़ का कुल हिसाब-किताब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
Neemuch

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले की पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लगे रहे सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने IPL मैच में सट्टा लगा रहे 9 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से सट्टा में इस्तेमाल होने वाले सामान को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

दरअसल, नीमच जिले के एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर शहर में सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बघाना क्षेत्र की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर धनेरिया रोड स्थित i10 कार में बैठकर लोटस 365 ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सट्टा लगा रहे 9 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 28 मोबाइल, 7 एटीएम, 8 चेकबुक व एक कार सहित 5 करोड़ का कुल हिसाब-किताब बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने सभी सटोरियों के खिलाफ सट्टा एक्ट व धारा 420 के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”937768688″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews