नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

Neemuch News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीमच जिले की पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए चकरघिन्नी बनी रहती है। वहीं नारकोटिक्स विभाग की टीम ने आज दो कार्रवाई की है जिसमें दो अलग-अलग आरोपी गिरफ्तार किए है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि नारकोटिक्स विभाग की टीम को मुखबिर से दो अलग-अलग सूचना मिली जिसमें पुलिस ने पहली कार्रवाई जैतपुरा चौराहा, फोरलेन रोड बायपास पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की है।

टीम ने दूसरी कार्रवाई झालरा फंटा, कचराना सुवासरा रोड पर चैकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 05 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। जिसके विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews