
Neemuch News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नीमच के भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, सोशल मीडिया पर विधायक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें वो कुख्यात तस्कर कमल राणा के गुर्गे साथी हस्तीमल सुतार के साथ नजर आ रहे हैं जो कि जीरन का निवासी है। बता दें कि कमल राणा के मामले में हस्तीमल सुतार को भी जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।


विधायक ने कही ये बातें
जिसके बाद विधायक की कुछ तस्वीरें आरोपी के साथ में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि विधायक आरोपी के गले में हाथ डाले हुए हैं, मिठाई खिला रहे हैं। जिनमें से कुछ फोटो भोपाल विधायक के बंगले के बताए जा रहे हैं। हालांकि, दिलीप सिंह परिहार ने भी इस बात को स्वीकारा है कि हस्तीमल सुतार भाजपा का कार्यकर्ता है और उसके पिता भाजपा पार्टी से जुड़े होने के कारण उनके घर पर आना जाना लगा रहता था। कोई आदमी गलत काम करता है उसका साथ हम नहीं देते। जिसे लेकर विधायक ने कहा कि जो जहर खाएगा वह मरेगा।
[dgv_vimeo_video id=”843442363″]
कमल राणा पर इनाम था घोषित
बता दें कि कुख्यात तस्कर कमल राणा पर एमपी और राजस्थान की पुलिस ने 70 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसकी तलाश में राजस्थान क्राइम ब्रांच की लंबे समय से तलाश कर रही थी। कमल राणा पर करीब तीन दर्जन गंभीर मामले दर्ज है। जिसमे ड्र्ग्स की तस्करी, हत्या, लूट, पुलिस पर फायरिंग जैसे कई मामले शामिल है। वहीं, बीते दीनो क्राइम ब्रांच जयपुर ने महराष्ट्र के शिर्डी से कमल राणा और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

