जमीनी विवाद में भाई ने ली भाई की जान, चाकुओं से गोदा

murder

नीमच, श्याम जाटव। जमीन विवाद को लेकर सगे भाई ने ही अपने भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भाई की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।

घटना शनिवार दोपहर की है, सिंगोली थाना क्षेत्र के गाँव पिपलीखेड़ा निवासी सुल्तान (48 वर्ष) अपने घर से खेत जा रहा था, तभी सुल्तान के भाई देवीलाल (51 वर्ष) और उसके बेटे राजू ने सुल्तान पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपियों ने सुल्तान पर चाकुओं से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंगोली थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद ए एस आई शिवराजसिंह मौके पर पहुँचे और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 में प्रकरण दर्ज कर मामला जाँच में लिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews