
Neemuch News : मध्य प्रदेश का नीमच जिला अक्सर ही मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में नीमच जिले की रतनगढ़ थाना अंतर्गत लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां गांव लोहारिया चुंडावत पिता दिव्यांग मां गरीब की हिंदू लड़की को गांव आलोरी गरवाडा का रेहान लेकर फरार हो गया है। मामले में परिजनों सहित सर्व हिंदू समाज ने रतनगढ़ थाने पर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वहीं, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जिसकी शिकायत मंजु बाई ने लुहारिया चुंडावत थाना रतनगढ़ में कराई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
दरअसल, मामला नीमच जिले के अंतर्गत रतनगढ़ थाना का है। जहां मंजु बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत कर बताया कि, 29 दिसंबर को आलोरी गरबाडा निवासी रेहान खान बहला-फुसलाकर मेरी बेटी को ले गया है। वह मेरी बेटी के साथ गलत संबंध बना सकता है। साथ ही लड़की की मां ने भय जताते हुए कहा कि, रेहान खान मेरी बेटी का धर्म परिवर्तित करवा सकता है। उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। इसलिए मैंने रतनगढ़ थाने में करवाई है। मेरी पुलिस से अपील है कि इससे पहले मेरी बेटी के साथ कोई घटना घट जाए वो उसे मेरे पास ले आए।
[dgv_vimeo_video id=”776962774″]
सर्व हिंदू समाज ने की मांग
बता दें इस घटना में परिजन सहित सर्व हिंदू समाज ने मांग की है कि उपरोक्त अपराधीयों के खिलाफ जल्द-से-जल्द कार्रवाई की जाए और 24 घंटे के भीतर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। केवल इतना ही नहीं आगे उन्होंने चेतावनी दी कि मामले में जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जावद विधानसभा का हिन्दू समाज अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”776962965″]
जावद SDOP ने दी जानकारी
वहीं, जावद एसडीओपी रामकुमार तिलक मालवीय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, युवती की गुमशुदगी को लेकर नया गांव चौकी अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त मामले की जांच को लेकर मैं रतनगढ़ थाने पर पहुंचा हूं। मामले को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए हैं और अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, मामले से संबंधित कुछ व्यक्तियों को थाने पर राउंडअप किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”776963077″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

