मनासा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 2 लाख रुपयेकी अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को खेतों के रास्ते भागते समय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।
Manasa Neemuch opium seized

Manasa Neemuch opium seized

नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को करीब 2 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़ी गैअफिम की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सीबीएन की मध्य प्रदेश यूनिट को सटीक सूचना मिली थी कि मनासा-पिपलिया मंडी मार्ग पर लोढ़किया-रूपावास के पास कुछ तस्कर अफीम की डिलीवरी देने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने गुरुवार दोपहर इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

दो फरार, एक तस्कर को सीबीएन ने पकड़ा 

जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचे, अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को खेतों के रास्ते भागते समय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।

तस्कर के कब्जे से 2 किलो अफीम जब्त 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद बैग से 1.936 किलोग्राम अफीम बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य करीब 2 लाख रुपये बताया जा रहा है। सीबीएन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि फरार आरोपियों और पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews