
Neemuch News : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एक कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया गया है। साथ ही, मौकास्थल से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुछताछ की जा रही है। जिनके पास से 243.750 किलोग्राम गांजा बरामद कर कार को जब्त कर लिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ग्वालियर के अधिकारियों को सीबीएन नीमच द्वारा सूचना मिली थी कि मेहरा टोल प्लाजा के पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध गांजा का परिचालन हो रहा है। जिसके बाद मामला में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया।
मामला दर्ज
तलाशी के दौरान प्लास्टिक के 50 पैकेट जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

