नीमच में CBN की बड़ी कार्रवाई, अवैध पोस्ता पुआल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

arrest

Neemuch News : मध्यप्रदेश की नीमच पुलिस अवैध कारोबारियों, तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, CBN (सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और दो स्कोडा सेडान कारों से भारी मात्रा में पोस्ता पुआल बरामद किया।

मुखबिर द्वारा मिली सूचना

मामला दारू-मर्जीवी रोड का है, जहां सीबीएन नीमच के अधिकारियों की टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई। वहीं, दिल्ली और हरियाणा की पंजीकरण संख्या वाली दो कारों की तलाशी लेने पर बूट स्पेस और पिछली सीटों से 431.120 किलोग्राम पोस्ता पुआल बरामद किया गया। साथ ही, मौकास्थल से चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक और कार्रवाई

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर CBN के अधिकारियों ने मल्हारगढ़ के पास नीमच- मंदसौर राजमार्ग पर स्थित जय माँ भवानी होटल में छापा मारकर तलाशी ली और पोस्ता भूसे (डोडाचूरा) का 1 प्लास्टिक बैग बरामद किया। होटल से 11.630 किलोग्राम वजनी पाउडर एवं 0.360 किलोग्राम वजनी अफीम का 1 पारदर्शी पॉलिथीन पैकेट भी मिला।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews