CBN कोटा की टीम और सिंगोली पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, 15 क्विंटल अवैध डोडाचूरा सहित हथियार किए जब्त

CBN कोटा की टीम और सिंगोली पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, 15 क्विंटल अवैध डोडाचूरा सहित हथियार किए जब्त

Neemuch News : मध्यप्रदेश की नीमच पुलिस अवैध कारोबारियों, तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रतनगढ़ सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, CBN (सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) कोटा की टीम ने रतनगढ़ सिंगोली पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और करीब 15 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा सहित तीन पिकअप जब्त किए।

अवैध हथियार किया जब्त

मामला रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुरा के समीप जंगली क्षेत्र का है। जहां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से लगभग 15 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, तीन पिकअप जब्त सहित अवैध हथियार भी जब्त किए है। वहीं, मौके से तस्करों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग भी की और पुलिस की चुंगल से भागने में सफल हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”775688525″]

सीबीएन कर रही जांच

पुलिस ने मौकास्थल से पांच देसी पिस्टल और तीन बड़ी बंदूक सहित लगभग सौ राउंड जप्त किए है। सीबीएन द्वारा पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए कि पूरे मामले में CBN की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews