Neemuch News: CBN की बड़ी कार्रवाई, अफीम सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

Neemuch News: CBN की बड़ी कार्रवाई, अफीम सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

Neemuch News : नीमच में नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की टीम ने नीमच-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग के पास एक ट्रक को रोका। साथ ही, 457.900 किलोग्राम पोस्त पुआल (डोडा चूरा) के बैग और 1.500 किलोग्राम वजन अफीम के 2 प्लास्टिक समेत 38 सफेद प्लास्टिक बरामद किया। वहीं, मौकास्थल से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर द्वारा मिली सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक ट्रक पोस्ता भूसा और अफीम को मध्य प्रदेश से राजस्थान ले जा रहा है। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका। जिसमें कवर कार्गो के रूप में तुलसी फल जेली क्यूब्स के कंटेनर और बक्से लदे हुए थे। लगातार पूछताछ करने पर वाहन में सवार व्यक्ति ने खुलासा किया कि ट्रक में पोस्ता भूसा और अफीम छुपा कर रखा गया था।

[dgv_vimeo_video id=”836847151″]

आरोपी से पुछताछ जारी

फिलहाल, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत, ट्रक को पोस्ता पुआल और अफीम और कवर कार्गो के साथ जब्त कर किया गया है। साथ ही, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिससे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews