आरक्षक ने शराब पीकर साथी के साथ होटल पर किया हंगामा, संचालक ने थाना प्रभारी से की शिकायत

नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल पर सह्राब के नशे में पहुंचे आरक्षक ने अपने साथी के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया, होटल संचालक ने पुलिस थाना प्रभारी से इसकी शिकायत की है।
Neemuch constable uproar

Neemuch constable uproar

महू-नीमच हाईवे स्थित एक होटल पर पुलिस आरक्षक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने और होटल स्टाफ के साथ गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में होटल संचालक ने जीरन पुलिस थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंचल पिता कैलाश सोनी (31 वर्ष) निवासी नीमच महू-नीमच हाईवे पर राजस्थानी होटल का संचालन करते हैं। चंचल सोनी ने शिकायत में बताया कि 6 मार्च की रात करीब 3:50 बजे होटल स्टाफ का फोन आया कि आरक्षक जयराम राठौर अपने एक साथी के साथ होटल पर आकर हंगामा कर रहा है।

शराब के नशे में धुत आरक्षक ने किया हंगामा  

शिकायत के अनुसार आरक्षक शराब के नशे में था और होटल पर फ्री में पानी की बोतल व सिगरेट मांग रहा था। मना करने पर उसने होटल स्टाफ के साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

होटल संचालक ने की शिकायत,  कार्रवाई की मांग 

सूचना मिलने पर होटल संचालक मौके पर पहुंचे और उन्होंने डायल 112 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक को वहां से हटाया गया। पीड़ित ने जीरन थाना पुलिस को आवेदन देकर पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews