नीमच की जावद मंडी के ठेका कर्मचारियों की इस बार नहीं मनेगी दिवाली, जानें इसकी वजह

नीमच की जावद मंडी के ठेका कर्मचारियों की इस बार नहीं मनेगी दिवाली, जानें इसकी वजह

Neemuch News : देशभर में दिवाली को लेकर धूम देखने को मिल रही है। बाजारों में लोगों की भीड़ लगी है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों, रंगोली और लाइटों से सजाते हैं। एक-दूसरे के साथ प्रेम बांटते हैं। इस दौरान परिवार में खुशी का माहौल होता है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आता है लेकिन नीमच की जावद कृषि उपज मंडी में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की दीवाली नहीं मनेगी। जिसका बड़ा कारण यह है कि ठेका कर्मचारियों को अक्टूबर माह की तनख्वाह नहीं मिली है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, जावद कृषि उपज मंडी में सुरक्षा का जिम्मा थर्ड आई सिक्योरिटी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड इंदौर का ठेका था लेकिन 18 नवंबर 2023 से नया ठेका आरबी एसोसिएट को दे दिया गया। जिसके कारण जावद मंडी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी विशाल बैरागी, प्रशांत बैरागी, लालसिंह मीणा, सिंगोली के राहुल टेलर, राहुल सोनी व खेमराज धाकड़ को अक्टूबर माह की तनख्वाह नहीं मिल पाई है। ऐसे हालात में सभी 6 कर्मचारी परेशान है।

उच्च न्यायालय में लगाई याचिका

मंडी सचिव से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले के खिलाफ पुरानी ठेकेदार कंपनी ने उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका भी लगाई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे दे रखा है। जिसके कारण कर्मचारियों का मानदेय अटक गया है। यही कारण है कि इस बार उनकी दीवाली नहीं मन पाएगी।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews