
Neemuch News : नीमच जिले के ग्राम शुवपुरा गुड़ला के समीप मौजूद वन विभाग के अधिन आने वाले जंगल में एक शव लटका मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।
जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल ग्राम शिवपुरी गुड़ला निवासी है। जिसकी उम्र 45 साल है। बता दें कि मृतक ने मौत को गले लगाने के लिए अपनी की शर्ट का फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। फिलहाल, सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

