नीमच ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में डेंटल चैकअप सम्पन्न, 1400 विद्यार्थियों ने कराई जांच

नीमच ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में डेंटल चैकअप सम्पन्न, 1400 विद्यार्थियों ने कराई जांच

Neemuch News : नीमच में ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में 2 दिवसीय डेंटल चैकअप का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 1400 विद्यार्थियों के दांतों को विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया। साथ ही उन्हें उचित परामर्श सहित दांत से सम्बंधित सलाह दी गई। बता दें कि इसका संचालन नगर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक दंपत्ति डॉ. सत्यजीत पंडित व डॉ. सोनल पंडित के निर्देशन में किया गया था।

प्राचार्य ने दिया धन्यवाद

इस दौरान विद्यार्थियों में जागरूकता व जिज्ञासा देखने को मिली। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और उचित देखभाल सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य सरीष जोश ने डॉक्टरों का धन्यवाद व्यक्त किया।

बच्चों की जागरूकता अनिवार्य

विद्यालय की निदेर्शिका डॉ. गरिमा चोरसिया ने कहा कि ज्ञानोदय सदैव से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कृत सकंल्पित होकर कार्य कर रहा है। शरीरिक स्वास्थ उसी श्रृखंला का हिस्सा है। विशेषकर दाँतों की स्वच्छता के प्रति बच्चों की जागरूकता अनिवार्य है। डेंटल चैकअप की सफलता पर आपने हर्ष व्यक्त हुए भविष्य में भी विद्यालय में ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने की बात कही।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews