
नीमच, कमलेश सारडा। आज जहाँ एक ओर हर कोई भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर एक इलाका ऐसा भी है जहाँ आज सुबह से ही लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहा है।
दरसअल, नीमच (Neemuch) में आज सुबह से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है इसी के चलते नदी-नाले उफान पर है. जिसके चलते से एकता कॉलोनी, मूलचंद्र मार्ग, भगवानपूरा के समीप नाले के ऊपर पानी आ गया है। जिसकी वजह से भगवानपुरा नाले के समीप लगे मकानों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है।
[dgv_vimeo_video id=”738708516″]
यहां के रहवासीय आज दिन भर से पानी को बर्तनों में भर कर घर से बाहर निकालने का काम कर रहे है। परेशान लोग इन सब मे नगर पालिका की लापरवाही बता रहे है। बारिश से पहले नालो से जलकुम्भी को हटाने की मुहीम नही चलाई गई इस वजह से जल्दी नाले उफान पर आ गए।
[dgv_vimeo_video id=”738708942″]
