
Neemuch Crime News : मध्यप्रदेश के नीमच में दो पक्षों में आपसी बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। जिसमें जमकर विवाद हो गया। देखते-ही-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के 6 लोगों ने मिलकर एक बुजुर्ग को डंडे-लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, 6 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”848660478″]
ग्राम जन्नौद का मामला
दरअसल, घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जन्नौद की है, जहां रात्रि में एक दुकान पर दोनों ही पक्षों के लोग बैठे हुए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और कहासुनी से बात मारपीट पर आ गई। जिसमें बुजुर्ग मन्नालाल अहीर को गंभीर चोटें आई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं, पीड़ित परिवार के लोग रामपुरा पहुंचकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। पीड़ित परिवार की मांग है कि जिन लोगों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा है, उनके घर तोड़ें जाए। साथ ही, भरण पोषण के लिए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जाए।
[dgv_vimeo_video id=”848659628″]
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
घटना के बाद 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। रही बात आर्थिक सहायता की उसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया- आनंद सिंह आजाद, थाना प्रभारी, रामपुरा
[dgv_vimeo_video id=”848658550″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

