
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच शहर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, यातायात प्रभारी मोहन भरावट ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें बिना हेलमेट के कुल 65 चालान बनाए गए और 16,250 रूपये की वसूली की गई।
इनपर हुई कार्रवाई
सीट बेल्ट के 07 चालान समन राशी 3,500 रूपये, बिना नम्बर प्लेट वाहन चालको के विरूद्ध 06 चालान बनाकर समन राशी 3,000 रूपये , यातायात संकेतो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कुल 09 चालान बनाये जाकर समन राशी 4,500 रूपये वसूल की गई अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 08 चालान बनाये जाकर समन राशी 7,500 रूपये वसूल की गई।
कार्रवाई
इसके अतिरिक्त, यातायात अवरूद्ध कर आम रोड़ पर ठैला लगाकर समान बेचने वालो व दुकान के बाहर सामान रखकर सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध 34 (3) पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 08 चालान बनाए गए जिनको न्यायालय के समक्ष पेश किये जाएगा ।
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

