Neemuch News: 24 मार्च को रोजगार दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन, हितग्राहियों से किया जाएगा वर्चुअल संवाद

Neemuch News: 24 मार्च को रोजगार दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन, हितग्राहियों से किया जाएगा वर्चुअल संवाद

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय में 24 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता ईएमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा करेंगे। जिसके लिए सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि ने वर्चुअल बैठक आयोजित की थी। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद

जिला स्तरीय कार्यक्रम सभी 52 जिलों में मंत्रीगण तथा अन्य जन- प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान सीएम चौहान मुरैना, बैतूल, गुना और सतना जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। बता दें कि इसका सीधा प्रसारण न्यूज चैनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर है।

बैंकों की होगी भागीदारी

जिला मुख्यालयों में किए होने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हितग्राहियों को आमंत्रित कर जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति-पत्र दिलवाये जाएंगे। जिलों में होने वाले आयोजन की रूपरेखा जिला कलेक्टर के निर्देशन में बनेगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews