Neemuch News: नगर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यवसायियों व हाथ ठेला चालकों को दी गई समझाइश

Neemuch News: नगर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यवसायियों व हाथ ठेला चालकों को दी गई समझाइश

Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिले में नगर परिषद सरवानिया महाराज ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत, होटल व्यवसाय व हाथ ठेला चालकों को समझाइश भी दी गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता व नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन के निर्देशानुसार, नगर परिषद सफाई इंचार्ज राजेश कुमार छपरीबंद, विजय कुमार दुर्गज आज दोपहर अपनी टीम लेकर बस स्टैंड पहुंचे। जहां रास्ते के दोनों तरफ नाले के ऊपर पड़े वाहनों को व हाथ ठेला चालकों को एवं होटल व्यवसाय को समझाइश देकर अतिक्रमण को हटवाया।

पुनः कार्रवाई

आपको बता दें कि सरवानिया महाराज में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण की समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है। जिसको लेकर नगर परिषद ने नीमच सिंगोली मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण करवाया, जिससे उक्त मार्ग पर थोड़ी जगह तो दिखी लेकिन होटल व्यवसाय, हाथ ठेला व वाहनों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण करने से पहले जैसी स्थिति बन गई है। जिसको लेकर नगर परिषद द्वारा आज पुनः कार्रवाई की गई।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews