Neemuch News: किसान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

Neemuch News: नीमच जिले के कुकरेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तलाऊ में एक किसान से फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम प्रभुलाल पिता मांगीलाल रावत मीणा बताया जा रहा है। किसान का शव उसी के खेत पर लगे पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना के बाद कुकड़ेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृतक द्वारा लिखित कोई भी सुसाइड नोट अब तक बरामद नहीं हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मनासा अस्‍पताल पहुंचाया। आसपास के लोगों के मुताबिक प्रभुलाल शुक्रवार रात 10 बजे अपने घर से निकला था। वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह जब परसराम, गोर्धन और घनश्याम खेत पर गए तो प्रभुलाल उसी के खेत में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद परसराम ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना कर पंचनामा बनाया। इसके बाद शव फंदे से उतारकर मनासा चिकित्सालय भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews