नीमच में बारिश न होने से किसान चिंतित, फसलों को हो सकता है भारी नुकसान 

नीमच में बारिश न होने से किसान चिंतित, फसलों को हो सकता है भारी नुकसान 

Neemuch News : नीमच जिले में करीब दो सप्ताह से बारिश न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। बारिश की खेच होने से फसलों को भी नुकसान होने लगा है। कुछ दिन से हवा चल रही है जो कि बारिश की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसान बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। जून महीने में अच्छी बारिश हुई थी। इस दौरान किसानों ने अपने खेतों में सोयाबीन, उड़द, मक्का जैसी फसल लगाई।

[dgv_vimeo_video id=”853927866″]

फसलों को हो सकता है नुकसान

बता दें कि हर साल अगस्त महीने में अच्छी बारिश होती है, जिससे किसानों को फायदा पहुंचता है लेकिन इस बार बारिश की लंबी खेच के कारण फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इस साल जिले में 128075 हेक्टेयर में किसानों ने सोयाबीन की फसल लगाई है। ज्यादा गर्मी के कारण फसल के फूल झड़ रहे है, जिससे फली नही बन पाएगी। जिसके कारण पैदावार में भी भारी गिरावट आ जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”853925198″]

[dgv_vimeo_video id=”853927292″]

कृषि अधिकारी ने कही ये बात

किसानों का कहना है कि बोवनी के समय अच्छी बारिश हुई थी लेकिन अभी फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। अभी बारिश नही होने से फसले प्रभावित हो रही है। यदि 4-5 दिन में बारिश नही हुई तो फसले नष्ट हो जाएगी। वहीं, कृषि अधिकारी दिनेश मंडोली का कहना है कि किसान लाइफ सेविंग इरिगेशन से सिंचाई कर फसल की बचत कर सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”853927521″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews