
Neemuch News: नीमच के सिंगोली में एक लोडिंग वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। वहीं, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत की गई लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड ने की कड़ी मशक्कत
दरअसल, मामला कस्बे से महज 8 किलोमीटर दूर तिलस्वां घाट का है, जब वाहन में दो भैंस को लेकर तिलस्वां घाट चढ़ रहा था, तभी अचानक तार में फॉल्ट होने के कारण उसमें आग लग गई। जिसके बाद चालक ने तुरंत अपनी सूझबूझ से राहगीरों की सहायता से मवेशियों को नीचे धकेला और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

