
नीमच/श्याम जाटव
नीमच जिले में कोरोना से पहली मौत की खबर आई है । जानकारी के अनुसार नीमच के मेहनोत नगर में रहने वाले डॉक्टर पीयूष प्रधान के पिता राजेन्द्र प्रधान को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से उन्हे इंदौर इलाज हेतु शिफ्ट किया गया। बुधवार सुबह 9ः30 बजे इंदौर में इलाज के दौरान राजेन्द्र प्रधान की मृत्यु हो गई है। इस मौत की पुष्टि कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे ने की। राजेन्द्र प्रधान की मृत्यु जिले में कोरोना से होने वाली पहली मौत है और अब नीमच धीरे धीरे रेड जोन की तरफ बढ रहा है। नीमच में कोरोना पॉजिटिव का आंकडा 39 पहुंच चुका है वही अभी और ब्लड सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

