नीमच में FLN मेले का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

नीमच में FLN मेले का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Neemuch News : नीमच जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में FLN मेले के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर दिनेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरु प्रसाद ने जावद के नयागांव में मेले का निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों की हौसला अफजाई की। मेले में डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, मयूरी जौक, निपुण प्रोफेशनल अर्पिता शर्मा व जावद बीआरसी उपस्थित रहे।

लगाए गए 5 स्टॉल

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर अंजना, मयूरी जौक व निपुण प्रोफेशनल ने कनावटी का भी औचक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने परीक्षा और FLN मेले में बच्चों की भागीदारी देखी। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास, भाषा विकास, गणित का कोना तथा बच्चों का कोना सहित 5 स्टॉल लगाए गए। मेले में शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

मनासा के पिपलिया हाड़ी तथा अन्य कई शालाओं में बच्चों के साथ-साथ माताओं ने भी रस्सी कूद कर खेल में हिस्सा लिया। सभी शालाओं में उत्साह का माहौल रहा। जिन शालाओं में परीक्षा केंद्र था, वहां 12 बजे के बाद मेले का आयोजन किया गया। बता दें कि मेले का उद्देश्य बच्चो के सीखने में सहयोग के शिक्षा में समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है।

अभिभावकों का किया गया स्वागत

वहीं, अभिभावकों को पत्रिका से आमंत्रित करते हुए उनके स्वागत के लिए तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसमे समुदाय से सदस्य या विद्यालय के बड़े बच्चों के सहयोग से आयोजन किया गया। इस मेले की खास बात यह है कि मेले में ऐसी सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो बच्चे के परिवेश में आसानी से उपलब्ध हो। इसमें बच्चे ने अपने अभिभावकों के साथ स्टॉल पर गतिविधि में भाग लिया। मेले के अंत में अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चे को कार्ड वितरण किए गए।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews