Neemuch News: खेत में घुसा 14 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Crocodile

Neemuch News : नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहपुर में किसान के खेत पर एक विशालकाय मगरमच्छ नजर आया। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किसान ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। जिसके बाद टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू कर गांधी सागर जलाशय में छोड़ दिया।

मचा हड़कंप

मामले को लेकर वन विभाग कर्मचारी बाबुलाल नागदा ने बताया कि, उन्हें एक किसान ने सूचना दी थी कि उनके खेत पर एक 14 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया है। जिसका वजन लगभग 300 किलो है। जिसके बाद वन विभाग पूरी टीम के साथ मौकास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”824333922″]

[dgv_vimeo_video id=”824334182″]

[dgv_vimeo_video id=”824334403″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews