
Neemuch News : आज जिला जेल नीमच में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हाई रिश्क ग्रुप के 141 मरीजों का इलाज हुआ। दरअसल, विश्व हेपेटाइटिस दिवस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है जो कि पूरी दुनिया में 28 जुलाई को मनाया जाता है। जिसे लेकर 15 जुलाई से 28 जुलाई तक नीमच जिले के सभी हाई रिस्क समूहों की हेपेटाइटिस B, हेपेटाइटिस C, HIV एवं VDRL की नि:शुल्क जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
लोगों को किया जागरूक
नेसशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत, NGO एवं एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी नोडल ऑफिसर डॉ. दिनेश प्रसाद, DTC नोडल डॉ. मनीष यादव, डॉ. मिथिलेश शर्मा, प्रभारी IDSP, सिविल सर्जन एवं नोडल NVHPC डॉ. महेंद्र पाटिल ने टीम का गठन किया। जिसमें पीयर सपोर्टर गोपाल चौहान, लैब तकनीशियन सौरभ डूंगरवाल, दिनेश एवं डॉ. अभिषेक (ब्लड बैंक) ने जिला जेल नीमच में जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान लोगों का इलाज करने के साथ ही उन्हें इन बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया गया।
स्क्रीनिंग कैम्प का होगा आयोजन
डॉ. महेंद्र पाटिल ने बताया कि आगे और भी शिवरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, समस्त हाईरिस्क ग्रुप के लोगों के लिए स्क्रीनिंग कैम्प भी आयोजित किया जाएगा ताकि बाद में उनको हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगाई जा सके और आने वाली पीढ़ी को हेपेटाइटिस जैसी बीमारी से मुक्त कर सके।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

