नीमच जिले के बिजली उपभोक्ता परेशान, हजारों रुपए के बिल से बढ़ी चिंता

महू रोड स्थित पंचर बनाने वाले से लेकर बिल्डिंग बनाने वाले दुकानदारों को 200 ढाई सौ यूनिट खपत पर 35,000 से लेकर 55,000 तक के बिल आए हैं। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
नीमच जिले के बिजली उपभोक्ता परेशान, हजारों रुपए के बिल से बढ़ी चिंता

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में रहने वाले बिजली उपभोक्ता इन दिनों काफी ज्यादा परेशान चल रहे हैं। दरअसल, बिजली खपत करने के बदले में हजारों रुपए के बिल आ रही है। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें 2000, तो कुछ लोगों को 25000, कुछ लोगों को 35000, तो कुछ लोगों को 55000 के बिल आए हैं, जिससे उनके होश उड़ गए हैं और अब वह लगातार बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।

उपभोक्ता परेशान

बता दें कि शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद इस तरह के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। लोगों के इतने ज्यादा बिल आ रहे हैं कि उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। महू रोड स्थित पंचर बनाने वाले से लेकर बिल्डिंग बनाने वाले दुकानदारों को 200 ढाई सौ यूनिट खपत पर 35,000 से लेकर 55,000 तक के बिल आए हैं। इन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क भी किया है और बिल सुधारने की भी बात कह रहे हैं।

बढ़ी चिंता

वहीं, बिजली विभाग के जवाबदारों का कहना है कि मीटर रीडिंग लेने वाली कर्मचारी के कारण बिल में गलती हुई है क्योंकि स्मार्ट मीटर को सारे मापदंड लेबोरेटरी में चेक करने के बाद ही लगाया जाता है। फिलहाल, मामले को गंभीरता से लिया गया है और आगे जांच जारी है। जल्द ही, इसका निपटारा किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1009136201″]

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews