क्षेत्रवासियों को यात्री प्रतीक्षालय की सौगात, विधायक ने किया पौधारोपण

क्षेत्रवासियों को यात्री प्रतीक्षालय की सौगात, विधायक ने किया पौधारोपण

नीमच,रामेश्वर नागदा
यात्री प्रतीक्षालय क्षेत्रवासियों के लिए अभिनव सौगात है। राज्य सरकार नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण की दिशा में अनेकों निर्माण कार्य निरंतर करती आ रही है। क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। नीमच नीम के पौधों के लिए पहचाना जाता है। हम अधिकाधिक पौधारोपण करें, जो पर्यावरण संवर्धन की दिश में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त आषय के उद्गार लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने बुधवार को प्रातः 9 बजे पुरानी नगरपालिका रोड स्थित रवीन्द्रनाथ टैगोर सर्कल के पास निर्मित बहुप्रतीक्षित यात्री प्रतीक्षालय के निरीक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि समीपस्थ राजस्थान के उदयपुर, प्रतापगढ, बडीसादडी, छोटीसादडी की ओर जाने वाली यात्रियों को गर्मी व बरसात में बसों के इंतजार में काफी कठिनाई का सामना करना पडता था, जिसे दृष्टिगत रखते हुए विधायक निधी से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है, जो बहुत ही सुन्दर सर्वसुविधायुक्त बनकर आमजन की सेवा हेतु तैयार हो गया है,

मुखर्जी मण्डल मीडिया प्रभारी एवं वार्ड क्र. 34 पूर्व भाजपा पार्षद विनीत पाटनी ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण को षुद्ध रखने के लिए अमलतास, बाॅटल फार्म, फाईकस पाण्डा, पीपल आदि पौधों का रोपण रवीन्द्रनाथ टैगोर सर्कल के अन्दर व सीआरपीएफ रोड सतगुरू बेकरी के पास किया गया।

कार्यक्रम से पहले लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, संतोष चैपडा एवं सुरेन्द्र सेठी का षाॅल, श्रीफल, माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर वार्ड कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। विधायक श्री परिहार ने अयोध्या में रामजन्म भूमि षिलान्यास अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं जय श्री राम की जयघोष लगवाई। साथ ही विधायक श्री परिहार ने वार्ड के वरिष्ठ सत्यनारायण पाराषर एवं अषोक लढा का सम्मान किया।

इस अवसर पर मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष मोहन राणावत, दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष योगेष जैन, जिला मंत्री मनीष चैरसिया, सत्यनारायण गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य मालू, अषोक जोषी, नारायण खण्डेलवाल, सुनील पटेल, गिरीराज सोनी, ब्रजेष नीमा, हरभजन सलूजा, सतपाल छाबडा, दीपक पाटनी, विकास नामदेव, दीपक बंसल, संजय बंसल, संतोष खण्डेलवाल, गोपाल चाण्डक, जोगेन्द्रसिंह सलूजा, विनय माथुर, सचिन पाटनी, समीप चैधरी, सावंतसिंह चैहान, रमेष पारीक, षौकीन पामेचा, विजय बाफना, मानसिंह, संजय डांगी, मोहित गोयल, षैलेन्द्र जैन, लालू सैनी, अजय कछावा, बन्टी हुडा, विनोद हुडा, अली असगर बोहरा, परबीत जैन, रामगोपाल पाराषर, बसंत कोठिया, विक्की बारिया
विनीत पाटनी,सहित भाजपा कार्यकर्ता, मुखर्जी मण्डल सदस्य सहित वार्ड के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews