
Neemuch News : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज से दो दिवसीय नीमच दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो जिले के कई सारे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जहां वो कई हितग्राहियों के लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें वो रात में नीमच में ही विश्राम करेंगे। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं उनके दो दिन के कार्यक्रम…
19 जनवरी का कार्यक्रम
- दोपहर 3 बजे CRPF मेस पहुंचेगे।
- 4 बजे ट्रायबल होस्टल के निरीक्षण व हितग्राहियों के लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 5.15 बजे कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें।
- रात्रि विश्राम
20 जनवरी का कार्यक्रम
- सुबह 10 बजे आंगनबाडी केंद्र जावद के लिए करेंगे प्रस्थान।
- 10.45 बजे आंगनबाडी केन्द्र का करेंगे निरीक्षण।
- करीब 11.15 बजे स्कूल के छात्रों के साथ करेंगे चर्चा।
- 12 से 1 बजे तक सिकलसेल एनिमिया शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी निरीक्षण करेगें।
- दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास का जायजा लेंगे। साथ ही, हितग्राहियों के यहां भोजन भी करेंगे।
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

