कर्नाटक के राज्यपाल ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में किए दर्शन, पुजारी ने श्रीफल देकर किया सम्मान

कर्नाटक के राज्यपाल ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में किए दर्शन, पुजारी ने श्रीफल देकर किया सम्मान

Neemuch News : कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावर चंद गहलोत आज नीमच पहुंचे, जहां उन्होंने सुप्रसिद्ध हरकियाखाल बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने महामहिम का शॉल व श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। वहीं, गहलोत के मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत के सीईओ गुरु प्रसाद, एसडीएम डॉ. ममता खेड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश ने महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर उनका स्वागत किया।

PM मोदी की तस्वीर की भेंट

इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, रतलाम के जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका नागदा जंक्शन के अध्यक्ष, नगर परिषद बड़ावदा के अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम के बाद गहलोत जितेंद्र यादव के निवास पर पहुंचे, जहां विधायक दिलीप सिंह परिहार ने यादव परिवार की ओर से गहलोत का साफा बांधकर स्वागत किया। साथ ही, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर भेंट की।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews