Neemuch News: हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की महिलाएं रही उपस्थित

Neemuch News: हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की महिलाएं रही उपस्थित

Neemuch News : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बघाना में हनुमत शक्ति जागरण अभियान के तहत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।दरअसल, केरल में कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने तथा उसे पीएफआई संगठन के समान बताने पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। जिसे लेकर बजरंग दल ने देशभर में ‘कुमति निवार सुमति के संगी’ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से हनुमत शक्ति का व्यापक जन जागरण किया।

व्यापक जन जागरण

कर्नाटक की इस घटना के विरोध स्वरूप विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को सद्बुद्धि देने के लिए किया। मामले को लेकर विहिप विभाग गौरक्षा प्रमुख का कहना है कि केरल चुनाव में कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा की है। कांग्रेस हिंदू समाज को एक तरफा टारगेट करने का काम कर रही है। बजरंग दल आज तक किसी भी देश विरोधी गतिविधियों में नहीं पाया गया है।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान विहिप विभाग गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर, जिला पूजक अर्चक पं. रामअवतार शर्मा, बजरंग दल प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव गुप्ता सहित दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका कोशिकी राठौर, सह संयोजिका प्रिया ग्वाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews