केन्द्र एवं बटालियन शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित, नीमच की टीम 824 अंक प्राप्त कर रही विजेता

केन्द्र एवं बटालियन शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित, नीमच की टीम 824 अंक प्राप्त कर रही विजेता

Neemuch News : मध्य प्रदेश सेक्टर के परिचालनिक नियंत्रण में आने वाली बटालियन एवं ग्रुप केन्द्र की कुल 09 टीमों के मध्य “अंतर ग्रुप केन्द्र एवं बटालियन शूटिंग (ड्यूटी मीट) प्रतियोगिता-2023″ का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जिसमें चुनिंदा कुल 100 शूटरों ने भाग लिया था। वहीं, ग्रुप केंद्र नीमच के हवलदार जीडी तेजपाल खरोल को कार्बाइन और पिस्टल दोनों का बेस्ट शूटर घोषित किया गया। इस समापन समारोह में ग्रुप केंद्र के उप महानिरीक्षक एसएलसी खूप मुख्य अतिथि रहे।

123वीं बटालियन की टीम रही उप विजेता

बता दें कि इस प्रतियोगिता में 100 गज, 200 गज, 300 गज एवं 300 मीटर की लम्बी दूरी के राईफल मुकाबले हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते। इसी प्रकार छोटी दूरी के पिस्टल एवं कार्बाइन मुकाबलों में 15 गज, 25 गज, 30 गज, 40 गज एवं 50 गज के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते गए। कुल मिलाकर ग्रुप केंद्र नीमच की टीम ने 824 अंक प्राप्त कर विजेता घोषित हुई और 123वीं बटालियन की टीम 585 अंक प्राप्त कर उप विजेता रही।

खिलाड़ियो को किया गया प्रेरित

एस.एल.सी.खूप,उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, नीमच द्वारा विजेता, उप विजेता टीमों तथा सर्वाेत्तम शूटरों को ट्रॉफियों एवं पदकों से सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों व खिलाड़ियों को शुभकामनाएंव बधाईयां दी गई। वहीं, प्रतियोगिता में कोई स्थान प्राप्त न करने वाले खिलाड़ियो एवं टीमों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्रुप केंद्र के डी.आई.जी. एस.एल.सी.खूप, रेंज नीमच के डी.आई.जी. राम कृष्ण, संयुक्त अस्पिताल, नीमच के डी.आई.जी.(मेडिकल) डॉ. पी.एन.सोलंकी, ग्रुप केंद्र के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, चतुर्थ बेतार बटालियन के कमांडेंट अनुराग राणा, प्रथम बटालियन के कमांडेंट सौरभ कुमारचौधरी एवं सभी संस्थानों के राजपत्रित अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण, प्रतिभागी एवं भारी संख्या में जवान मौजूद रहे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews