
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुकडेश्वर पुलिस थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर घरेलू महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें प्रधान आरक्षक विरेंद्र सिंह तोमर महिला के बाल खींचकर मारपीट कर रहा है। साथ ही उसको जमीन पर धक्का देते नजर आ रहा है। मामले में पुलिस ने प्रधान आरक्षक को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में भेज दिया है।
15 दिन पुरानी वीडियो
बता दें कि इस आरक्षक ने तीसरी बार इस तरह मारपीट की है। इससे पहले डंपर वालों से रेत के मामले में पैसे लेते वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में भी कुकडेश्वर थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक महिला को पीटते हुए जमीन पर पटकते नजर आ रहे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने रिश्वत मांगी थी, जब महिला ने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसे पीटा। हालांकि, यह घटना करीब 10 से 15 दिन पुरानी बताई जा रही है लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।
[dgv_vimeo_video id=”898726082″]
आगे की कार्रवाई जारी
घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो SP से गुहार लगाई। तब जाकर पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए जांच शुरु की। वीडियो में हो रही मारपीट को कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी अशोक कुमार ननामा ने स्वीकारा है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

