
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्राम सुवाखेड़ा के निवासी किसान भगत राम नायक की बेटी हेमलता नायक ने भारतीय केस्ट बाल संस्था के मार्गदर्शन में केस्टबाल वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान टीम ने खेल का उम्दा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक संघर्ष के साथ पहुंचाया। बता दें कि भारतीय टीम ने पहले मैच में श्रीलंका, द्वितीय मैच में फ्रांस, तृतीय मैच में भूटान, चतुर्थ सेमीफाइनल मैच में वापस फ्रांस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
गांव में खुशी का माहौल
वहीं, फाइनल में अर्जेंटीना के साथ संघर्ष करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को उपविजेता का सम्मान दिलाया। सिल्वर कप को जीतकर नीमच क्षेत्र का गौरव पूरे देश में बढ़ाया। किसी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हेमलता नायक ने फाइनल तक पहुंचने के लिए अपने खेल कोच और खेल मैनेजर के मार्गदर्शन को प्रेरणादाई बताया। जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

