नीमच में होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न, रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

नीमच में होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न, रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच वैश्य महासम्मेलन जावद के तत्वावधान में एवं प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के मार्गदर्शन में गुरुवार को होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रावलाकुआ हनुमानजी मंदिर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री जगदीशचंद्र अग्रवाल गरोठ, वैश्य सम्मेलन के संस्थापक जिलाध्यक्ष डॉ हरनारायण गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई जिलाध्यक्ष संगीता जारोली, जिला प्रभारी विजय मुछाल, जावद तहसील अध्यक्ष नारायण काबरा, युवा संगठन जिलाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी मंचासीन रहे।

वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री ने किया संबोधित

सभी वैश्य महासम्मेलन के विस्तार एवं कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करें, हम सभी आपका सहयोग करने के लिए तत्पर है। संगठन को मजबूत करने हेतु समय-समय पर प्रादेशिक बैठक, संभागीय चिंतन, बैठक, जिला स्तरीय बैठक एवं तहसील की बैठक की जाती है ताकि संगठन की गति बनी रहे और हमेशा सामाजिक कार्य समय-समय पर किया जा सके। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है यह बनियों की पार्टी है जिसमें युवाओं को आगे आने की जरूरत है- जगदीश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री, वैश्य महासम्मेलन

भव्य स्वागत

वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी विजय मुछाल ने अतिथियों का परिचय देते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में मंचासीन सभी अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा माता लक्ष्मीजी, सरस्वती एवं भगवान गणेशजी के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पश्चात मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

इन लोगों ने ली सदस्यता

समारोह के दौरान अतिथियों के हाथों राजनीतिक क्षेत्र में ऊंचाइयां प्राप्त करने वाले वैश्य समाज से जुड़े नगर परिषद सरवानिया महाराज अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, नगर परिषद अठाना अध्यक्ष श्रीमती रिंका सचिन जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष सूचित सोनी पार्षद दीपेश नलवाया सुश्री कृतिका सोनी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ रचना कमलेश सिंहल, अरविंद जैन, अंकित कांठेड़, प्रहलाद सोनी ने नवीन सदस्यता ग्रहण की।

विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित

महिला इकाई द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का जिसमें होली के रंग, चेयर रेस, तंबोला आदि का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जावद महिला इकाई का भी गठन किया गया। सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन वैश्य महासम्मेलन के जिला सहप्रभारी दिलीप बांगड़ ने किया एवं अंत में आभार वैश्य युवा संगठन के जावद तहसील अध्यक्ष महेश सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन नीमच से सुनील पटेल एडवोकेट, तुषार लालका, पारसमल लसोड़, संदीप खाबिया, जावद से नरसिंहलाल सोनी, अजीत चेलावत, श्याम काबरा, राजेन्द्र राठी (दामोदरपुरा वाला), त्रिलोक पलोड़, सुधीर चोपड़ा, अनिल डोसी, संजय मुछाल, कमलेश सारड़ा, निरंजन गोयल, पुरुषोत्तम सोनी, पप्पू सोनी, दिलीप राठी, राजेश चांडक, राजेश सोनी डॉन, मुकेश चोपड़ा, मधुसूदन मुछाल, निर्मल गोयल, ओमप्रकाश सोनी (शाहपुरा वाला), सचिन गोखरू, गोपालकृष्ण राठी, बलराम चांडक, चंद्रप्रकाश सारड़ा, मुकेश काबरा, महावीर गोयल, दीपक बड़ोला, गोविंद गुप्ता, पीडी गुप्ता, राजेंद्र मित्तल (बोस), जसवंत पोरवाड़, नयागांव से सुनील जैन, अभय डूंगरवाल, संदीप न्याति सहित अनेक वैश्य बंधु एवं माता बहने उपस्थित थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews