Holi 2023: नीमच कलेक्‍टर निवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, रंग, गुलाल लगाकर दी बधाई

Neemuch Holi

Holi 2023 : मध्यप्रदेश के नीमच में आज इस खास मौके पर अलग ही उत्सव देखने को मिला। जिला कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने परिवार के साथ होली खोली। इस दौरान कलेक्‍टर निवास पर अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवारजन भी मौजूद रहे।

Neemuch Holi

एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

सीआरपीएफ मार्ग स्थित कलेक्‍टर निवास पर सुबह से ही कलेक्‍टर कार्यालय में कार्यरत अधि‍कारी व कर्मचारी व उनके अपने परिवारजनों आना शुरु हो गया। एसपी सूरज वर्मा, कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल तथा जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद सहित स्‍टाफ ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाया। साथ ही, होली के पावन पर्व पर खुशियां जाहिर की। एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला अधिकारी व उनके परिवारजन मौजूद रहे।

Neemuch Holi

इसके अलावा, नीमच जिला प्रेस क्लब में भी 9 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन टाउन हॉल के सभा हॉल में रखा गया है। नीमच जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने बताया कि पत्रकारों के होली मिलन समारोह के साथ जिला प्रेस क्लब के पूर्व से जुड़े सदस्यों को कार्यक्रम में परिचय पत्र वितरण भी किया जाएगा।

बीमा, श्रम और आयुष्मान कार्ड का लगेगा शिविर

संगठन का होली मिलन समारोह 9 मार्च को प्रातः 11 बजे से आरंभ हो जाएगा। इस दौरान श्रमिक कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर भी आयोजित होगा। इसके अलावा, पत्रकारों का बीमा भी किया जाएगा। जिसके लिए नीमच जिला प्रेस क्लब के समस्त साथी अपने दो फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी आदि दस्तावेज की साथ लाएं- श्याम गुर्जर, अध्यक्ष, जिला प्रेस क्लब, नीमच

[dgv_vimeo_video id=”805876119″]

उत्साह के साथ मनाया जा रहा होली

होली भारत के विभिन्न हिस्सों में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करता है। इस दिन लोग अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों के साथ खुशी, उल्लास और रंगों से भरे खेल खेलते हैं। होली के दिन लोग गुलाल, अबीर, पानी और रंगों का इस्तेमाल करते हुए एक दूसरे को रंगते हैं। इस दिन लोग मिठाई खाते हैं, दाने-दाने के लड्डू बनाते हैं और एक दूसरे के साथ खुशी मनाते हैं।

Dhulandi Holi

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews