परिवहन चौकी समाप्त लेकिन वसूली जारी, होमगार्ड सैनिक का ट्रक चालक से पैसे लेते वीडियो वायरल, निलंबित

बताया जाता है ट्रक चालक से सैनिक ने चार सौ रुपये लिए और रवाना हो गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को ट्रक में मौजूद चालक के साथी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया।
home guard soldier video

Home Guard soldier taking money Video viral : मध्य प्रदेश की सीमाओं पर परिवहन चौकियां हटाकर भले ही सरकार ने मोटी अवैध वसूली बंद करने का दावा किया हो लेकिन जिनके खून मुंह लगा है वे अब भी अवैध कमाई का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला नीमच जिले की नयागांव बॉर्डर का एक वीडियो के वायरल होने से उजागर हुआ है। एक ट्रक राजस्थान की ओर से मध्य प्रदेश में जैसे ही प्रवेश करता है, नयागांव बॉर्डर से ही एक होमगार्ड सैनिक बाईक लेकर ट्रक का पीछा करता है, थोड़ी दूरी पर वह ट्रक के आगे बाइक लगा देता है। चालक को ट्रक रोकना पड़ता है फिर सैनिक पास आकर उससे एंट्री के नाम पर पैसे की मांग करता है।

ट्रक में बैठे व्यक्ति ने वीडियो बनाकर किया वायरल 

बताया जाता है ट्रक चालक से सैनिक ने चार सौ रुपये लिए और रवाना हो गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को ट्रक में मौजूद चालक के साथी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में अवैध वसूली के दृश्य सार्वजनिक होने के बाद हड़कम्प मच गया।

रिश्वतखोर होमगार्ड सैनिक निलंबित 

इस मामले में एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि वायरल वीडियो में होमगार्ड सैनिक भंवर सिंह ट्रक वाले से राशि लेता दिखाई दिया है। होमगार्ड सैनिक को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1039677648″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews