नीमच के पास भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

नीमच के पास भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

नीमच, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के नीमच (Neemuch) के पास शनिवार रात को एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया| दो वाहनों की टक्‍कर में 8 लोगों की मौत हो गई | यहां एक ट्रेलर ने क्रूजर वाहन को टक्कर मार दी है। जिसमे 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। घटना के बाद जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैंं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा राजस्थान की सीमा पर हुआ है| चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र स्थित सादलखेड़ा गांव के समीप एक ट्रेलर वाहन ओवरटेक कर रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे क्रूजर वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के निवासी है, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के तृतीय श्रेणी कर्मचारी शंकर लाल परमार के पुत्र और पुत्री निवासी ग्राम आक्याकला का विवाह कार्यक्रम था, जिसमें उनके पुत्र एवं पुत्री का विवाह संपन्न होने पर श्री सांवलिया जी सेठ मंदिर पर तूफान वाहन से दर्शन कराने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया|

टक्कर इतनी भीषण थी कि तूफ़ान गाडी के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव गाडी में बुरी तरह फंस गए| घटना की जानकारी पर निकुंभ थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा । जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews