
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में नयागांव चौकी पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर पीड़ित पति अपनी पत्नी की मौत के मामले में न्याय की मांग लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा और नयागांव पुलिस पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।
पत्नी की हत्या
मंगलवार को पीड़ित राजू पिता हजारी रावत निवासी वार्ड नंबर 12 निवासी नयागांव तहसील जावद जनसुनवाई में पहुंचा और शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 7 फरवरी 2023 को पीड़ित की पत्नी ललिता पति राजू रावत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मृतक महिला के पति सहित पियर पक्ष के लोगों ने तीन व्यक्तियों के नाम से आरोप लगाते हुए बताया कि तीनों ने जहर देकर पत्नी की हत्या की।
न्याय की मांग
पीड़ित पक्ष का कहना है कि नयागांव पुलिस चौकी पर शिकायतकर्ता द्वारा पूरे मामले की रिपोर्ट की गई लेकिन पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हुए संरक्षण दिया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने कलेक्टर के नाम शिकायती आवेदन सौंपते हुए न्याय की मांग की।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

