दिवाली के त्योहार पर भीड़ को देखते हुए 24 अक्टूबर तक सड़क मार्ग किया गया परिवर्तित, जानें रुट

दिवाली के त्योहार पर भीड़ को देखते हुए 24 अक्टूबर तक सड़क मार्ग किया गया परिवर्तित, जानें रुट

नीमच, कमलेश सारडा | देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हर बार की तरह इस साल भी हर राज्य में शहर को दीपों से सजाया जाएगा। साथ ही, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में नीमच जिले में भी अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए मार्गों को बदल दिया गया था। बता दें कि यातायात का दबाव अधिक होने के कारण यातायात विभाग द्वारा 3 दिनों के लिए शहर का मार्ग परिवर्तित किया गया था, जिसमें 22 अक्टूबर को धनतेरस, 23 अक्टूबर को रूप चौदस एवं 24 अक्टूबर को दीपावली पर्व के दौरान सुबह 9 बजे से रात्रि के 9 बजे तक मार्ग परिवर्तित किया गया है।

यह भी पढ़ें – Honor 80 और Honor 80 Pro+ जल्द होंगे लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा! यहाँ जाने डीटेल

दरअसल, नीमच शहर में आमजनों द्वारा खरीदारी के दौरान अत्यधिक भीड़ रहती है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो और भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए विभाग पहले से ही कड़ाई बर्तना शुरू कर देते हैं। साथ ही, वाहनों के आवागमन से अव्यवस्था उत्पन्न होने संबंधी बातों को नजर में रखते हुए यातायात थाना प्रभारी सुबेदार मोहन भरावत के नेतृत्व में 22 अक्टूबर को यानि धनतेरस के दिन सड़क मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया, जिसके बाद लाइन से वाहनों का आवागमन कराया गया। इस दौरान यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रह कर निगरानी किया। इसी प्रकार 23 अक्टूबर को भी रूप चौदस और 24 अक्टूबर दिवाली के दिन भी आवागमन को सुचारू रूप से संचालित कराया जाएगा और सुव्यस्थित यातायात के लिए सुबह 9 बजे से रात्रि के 9 बजे तक शहर का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

यह भी पढ़ें – महाराजा की तरह ज़िंदगी जीते हैं Prabhas, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

इस दौरान चार पहिया वाहन फव्वारा चौक से विजय टाकीज चौराहा तक, पुस्तक बाजार से जाजु बिल्डीग-घण्टाघर-नयाबाजार से बारादरी चौराहा तक आवागमन भीड़ को देखते हुए प्रतिबंधित किया जा सकता है। वहीं, इस मार्ग पर दो पहिया वाहनों का अधिक दबाव बढ़ने पर 2 पहिया वाहन भी प्रतिबंधित किये जा सकेंगें। साथ ही, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से हाट मैदान-वीर पार्क रोड़-चौपडा चौराहा तक वाहन आ जा सकेंगें। इसी प्रकार बस स्टेंड से बारादरी, फव्वारा चौक, शौरूम चौराहा होते हुए वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। बस स्टेण्ड से मूलचंद मार्ग मसिह चर्च-चौकन्ना बालाजी तक वाहनों का आवागमन रहेगा। मैसी शोरूम चौराहे से टीवीएस शोरूम-बंसलचौराहा-गोमाबाई रोड तक आ जा सकेंगें। फिलहाल, इसी निर्धारित मार्ग से आवागमन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – गर्भवती महिला ने रोड पर दिया बच्चे को जन्म, न आई जननी एक्सप्रेस न आशा कार्यकर्ताओं ने की मदद

वहीं, यातायात पार्किग व्यवस्था के लिए 2 पहिया एवं 4 पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दशहरा मैदान, टाउन हाल, ज्ञान मन्दिर के पास, पुरानी नगर पालिका, हेमु कालोनी चौराहा से बर्फ फैक्ट्री के सामने, मीडिल स्कूल ग्राउन्ड जैन भवन के पास राठौर परिसर के सामने व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें – दिवाली के पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, MP में बढ़ गए आज ईंधन के दाम, जानें अपने शहर का हाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews