कुर्सी के लालच में जनता की आंखों में धूल झोंक रहे नेताजी, हकीकत सामने आने पर हो रही थू-थू, वीडियो वायरल

कुर्सी के लालच में जनता की आंखों में धूल झोंक रहे नेताजी, हकीकत सामने आने पर हो रही थू-थू, वीडियो वायरल

Neemuch News : राजनीति में नेता कुर्सी के लालच में किस हद तक गिर जाते है। इस अंदाज नीमच जिले के जावद विधानसभा के ग्राम पंचायत हनुमंतिया कमावस के लोगों द्वारा लगाया जा सकता है। एक दिन पूर्व ही इंदौरी नेताजी की ओर से एक प्रेसनोट जारी कर के बताया गया था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की कार्यशैली व घोषणाओं से प्रसन्न होकर समंदर पटेल की प्रेरणा से पूरे गांव ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। जिसके लिए छोटे बच्चों सहित गांव के बड़े बुजुर्गों का कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर वीडियो फोटो भी जारी किए गए थे।

[dgv_vimeo_video id=”858350158″]

वीडियो हुआ वायरल

आज कहानी में मोड़ आया है। दरअसल, आज सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है। जिसमें ग्राम कमावस के ग्रामीण बोलते हुए दिख रहे है कि समंदर पटेल ने हमारे साथ धोखा किया है। हम तो हमेशा से ही भाजपा के है और भाजपा के ही रहेंगे। कांग्रेस की कोई सदस्यता हमने नहीं ली है और ना ही हमारा कांग्रेस से कोई लेना देना है।

[dgv_vimeo_video id=”858349813″]

चारो तरफ हो रही थू-थू

इस वीडियो के जारी होने के बाद सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर इंदौरी नेताजी कुर्सी के लालच में इस हद तक कैसे गिर सकते है कि जावद क्षेत्र की भोली-भाली जनता को भी बेवकूफ़ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इस बात से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 1 सितंबर को कमलनाथ नीमच आ रहे है। उससे पहले नेताजी यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि मेरे कारण लोग कांग्रेस में जुड़ रहे है। हालांकि, इस वीडियो के बाद में उनकी हकीकत सबके सामने आ गई है और चारो तरफ थू-थू हो रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews