
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गोपाल ने चारण ने खोर ग्राम पंचायत में ई कक्ष निर्माण करने के लिए 5 लाख की राशि जारी की थी। साथ ही, आगे की कार्रवाई करते हुए उनके आवास पर दस्तावेजों की जांच-पड़ताल भी की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”811962402″]
आगे की कार्रवाई जारी
इसके बदले उन्होंने खोर ग्राम पंचायत के सरपंच बलराम जाट से 10 परसेंट के हिसाब से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। सूत्रों से जानकारी मिलते ही लोकायुक्त उज्जैन पुलिस टीम निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने तत्परता दिखाते हुए मौकास्थल पर पहुंचे और जनपद अध्यक्ष को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले को लेकर उज्जैन लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि, आवेदक बलराम जाट ने 21 मार्च 2023 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की थी। जिसके आधार पर एक ट्रेप प्लान किया गया। प्लान के मुताबिक, जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने आवेदक बलराम पिता रामनारायण जाट को रिश्वत की राशि लेकर जनपद कार्यालय बुलाया। इस तरह 50 रुपए की रिश्वत लेते जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
[dgv_vimeo_video id=”811961795″]
मामला पंजीबद्ध
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। नए प्रावधान के मुताबिक, जनपद अध्यक्ष को नोटिस देकर छोड़ेंगे। इसके बाद, इस मामले में अभियोग प्रस्तुत होगा तब उन्हें न्यायालय में जमानत करानी होगी। साथ ही, कार्रवाई के बाद गोपाल चारण को सीआरपीसी के तहत 41/2 का सूचना पत्र जारी किया। इसके अलावा, रिश्वत से संबंधित अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए है।
[dgv_vimeo_video id=”811962251″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

