
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 3 बाइक जब्त की गई है। जिसकी कीमत लगभग ₹500000 बताई जा रही है। फिलहाल, तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सीसीटीवी कैमरे से मिली मदद
बता दें कि जिले में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए आरोपियों की धड़-पकड़ चल रही है। थाना प्रभारी नीमच सिटी विकास पटेल के नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। इसी कड़ी में शहर और मुख्य मार्गों पर ऑपरेशन नीमच आई के तहत, लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों के फुटेज आदि लिए गए। साथ ही मूखबीर सूचना के आधार पर चोरी की शंका पर आरोपियों की पूछताछ की गई।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि वह नीमच, रतलाम, मंदसौर और राजस्थान आदि स्थानों पर वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। जिसे वह बेचकर फिर उस पैसे को आपस में बांट लिया करते थे। वहीं, पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1013479887″]
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

