कार में बैठकर IPL मैच पर लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किये, लाखों का हिसाब मिला

दोनों आरोपी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल टी-20 मैच पर सट्टा लगाते पाए गए।
SP Office Neemuch

SP Office Neemuch

पुलिस थाना नीमच कैण्ट एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल के माध्यम से IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल, 2400 रुपये नगद, लाखों रुपये के क्रिकेट सट्टे का हिसाब तथा घटना में प्रयुक्त वेन्यु कार क्रमांक एमपी 44 सीबी 2129 जब्त की गई है।

थाना नीमच कैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे के नेतृत्व में गठित टीम को 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहम्मद सलीम निवासी मुलचंद मार्ग नीमच अपने साथी फरीद अंसारी निवासी बघाना के साथ कार में बैठकर फोन पर अवैध क्रिकेट सट्टा लिख रहे हैं।

कार में बैठकर लगा रहे थे सट्टा  

सूचना पर पुलिस ने क्रमांक 2 स्कूल ग्राउंड क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोनों आरोपी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल टी-20 मैच पर सट्टा लगाते पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कार में घूम-घूमकर लोगों को मैच के भाव बताकर सट्टा लिखते थे और इसे अपने अन्य फरार साथियों तक पहुंचाकर अवैध लाभ कमाते थे।

अन्य साथियों की तलाश कर रही पुलिस 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 4-क सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews