
Neemuch News : नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो कार में परिवहन करते अवैध मादक पदार्थ को जब्त किया है। साथ ही मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान 1 क्विंटल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तस्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
सरवानिया महाराज थाना का मामला
दरअसल, मामला पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर तत्परता के साथ टीम का गठन किया गया और चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी काले कांच की बोलेरो कार में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा था। जिसका नंबर एमपी 44 सीए 4625 है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र सिंह बताया है।
सराहनीय भूमिका
वहीं, आरोपी ने बताया कि डोडाचूरा मनीष निवासी बागरेड द्वारा बोलेरो में भरा गया था। जिसे आरोपी लखन गुर्जर निवासी बागरेड द्वारा लाकर दी गई थी। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। इस दौरान कार्य चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज और उनकी टीम सउनि के.एल परिहार, प्रआर. अजीत कुमावत आर. अशोक चंद्रावत, आर ईश्वरसिंह, आर नवीनसिंह सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

